
JHARKHAND: लखन विश्वकर्मा जबतक जीवित रहे तबजक वंचित समाज की आवाज बन कर लोगो के साथ दुःख,सुख में खड़े रहे: पाण्डे
झरिया, झारखण्ड- 16 जुलाई। राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद, धनबाद महासचिव आशोक पाण्डे के नेतृत्व मे संगठन के अध्यक्ष स्वर्गीय, लखन विश्वकर्मा जी का श्रीध्दांजली कार्यकर्म का आयोजन झरिया अंचल कार्यालय मे सम्पन्न हुआ।
आशोक पाण्डे ने कहा स्व, विश्वकर्मा जब तक जीवीत थे, हमेशा वंचित समाज की आवाज बन कर लोगो के साथ दुःख , सुख मे खडे रहते थे। हमारी बहुजन आर्मी के सभी पदाधिकारी गण स्व,विश्वकर्मा जी के परिवार के सदस्यो की सुरक्षा के लिये हमेशा तैयार मिलेंगे।
कार्यक्रम मे बहुजन आर्मी के झारखण्ड प्रभारी,रामा शीष चौहान,पासवान चेतना मंच, के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल्मीकी पासवान, गोस्वामी कल्याण परिषद,झरिया अंचल अध्यक्ष,राजेश गोस्वामी,उमेश सिंह,आननंद कुमार सिंह, उमेश सिंह,आनिल शर्मा,संतोष कुमार विश्वकर्मा, उज्जवल बोस, अंजन कुमार सिंह,रिंकू सिंह,बव्लू वर्णवाल, आशिष कुमार सिन्हा,दिपक कुमार गुप्ता,बसंत अग्रवाल बारी बारी से चित्र पर पुष्पांजली करते हुये उनका आत्मा के शांती के लिये दो मिन्ट का इश्वर से प्रर्थना किये। स्व, विश्वकर्मा जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उनके सिध्दांत पर चल कर ही संस्था को आगे बढाया जा सकता है।



