हजारीबाग/रांची- 17 सितम्बर। गिरिडीह से रांची जा रही बस हजारीबाग के टाटीझरिया में सिवाने नदी में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में रानी कौर सलूजा, सुरजीत सिंह, कमलजीत कौर, जगजीत कौर, रविंद्र कौर, अमृतपाल सिंह, शिवा सिंह और भूपेंद्र सिंह शामिल है। सभी मृतक गिरिडीह के रहने वाले हैं। जबकि घटना में 12 लोग घायल हुए हैं। ये सभी शेख बिहारी अस्पताल हजारीबाग में भर्ती हैं। इनमें से कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। बस में फंसे हुए लोगों को गैस कटर मशीन से काटकर बाहर निकाला गया है। एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि अब तक आठ लोगों की मौत हुई है। घायलों से मिलने हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय और एसपी मनोज रतन चौथे पहुंचे और बेहतर इलाज का निर्देश दिया।