
बिहार
बाढ़ पीड़ितों के लिए हाउसिंग बोर्ड ने दिया 5 करोड़ का चेक
पटना- 28 सितंबर। बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 05 करोड़ रुपये का सहयोग दिया है।
बोर्ड की ओर से 5 करोड़ रुपये का चेक लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।



