भारत

गडकरी और हरदीप पुरी ने देश की पहली फ्लेक्स‑फ्यूल कार का शुभारंभ किया, मौके पर बोले गडकरी,कहा- प्रदूषण घटेगा, आयात निर्भरता कम होगी

नई दिल्ली- 04 जून। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ यहां भारत की पहली फ्लेक्स‑फ्यूल कार का शुभारंभ किया। यह पहल मारुति सुजुकी द्वारा की गई है।

गडकरी ने इस अवसर पर कहा कि फ्लेक्स‑फ्यूल वाहनों से उत्सर्जन में कमी आएगी, कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटेगी और लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपये का विदेशी मुद्रा बचत संभव होगी। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ, टिकाऊ और आत्मनिर्भर गतिशीलता के विज़न के अनुरूप है।

उन्होंने कहा कि यह कदम बायोफ्यूल को बढ़ावा देगा, किसानों को सहारा देगा, ग्रामीण ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा और रोजगार के अवसर पैदा करेगा। परिवहन क्षेत्र से होने वाले प्रदूषण का हिस्सा लगभग 40 प्रतिशत है और इसे कम करना सरकार की प्राथमिकता है। दिल्ली जैसे शहरों में लोग वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों से भलीभांति परिचित हैं और इस दिशा में ठोस कदम उठाना जरूरी है।

गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरदीप सिंह पुरी की विशेष पहल और मारुति सुजुकी जैसी कंपनियों के सहयोग से भारत ने यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button