
MADHUBANI नगर निगम क्षेत्र में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर द्वार का निर्माण, भगवान परशुराम द्वार भी बनकर तैयार
मधुबनी\- 09 अगस्त। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 9 स्थित टुन्नी मिश्र टोल में ‘राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर द्वार’ का निर्माण किया गया है। नगर निगम द्वारा बनाए गए इस द्वार से क्षेत्र की नई पहचान बनेगी। युवा पीढ़ियों के लिए राष्ट्रकवि के जीवन, उनके आदर्श और विचार प्रेरणादायक साबित होगा। द्वार के निर्माण होने से इलाके के लोगों में खुशी देखी जा रहा है। वार्ड पार्षद उषा देवी ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर द्वार का निर्माण होना गौरव की बात है।
पार्षद प्रतिनिधि मृत्युंजय मिश्र ने कहा कि द्वार बनने से आसपास के इलाके की गरिमा में बढ़ेगी।इधर, नगर निगम प्रशासन द्वारा भगवान परशुराम द्वार का भी निर्माण कराया गया है। भगवान परशुराम द्वार बनकर तैयार है।लेकिन द्वार के लिए फिलहाल स्थल का चयन नहीं हो सका है।
बतादें कि इससे पूर्व भी नगर निगम प्रशासन द्वारा निगम क्षेत्र में प्रवेश सीमा स्थित चार दिशाओं में चार द्वार का निर्माण कराया गया था।



