भारत

तमिलनाडु में TVK के साथ आयी कांग्रेस, टीवीके के नेता विजय ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का किया दावा

चेन्नई- 06 मई। तमिलनाडु में सरकार के गठन के लिए कांग्रेस के समर्थन के ऐलान के बाद तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) का रास्ता साफ हाे गया। बुधवार दाेपहर काे टीवीके के नेता विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस बार विधानसभा चुनाव के नतीजों से राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव लाया है। तमिलनाडु की जनता ने इस बार एआईएडीएमके और डीएमके काे हासिए पर राज्य की नई पार्टी टीवीके काे व्यापक समर्थन दिया, लेकिन किसी भी दल काे स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से विधानसभा में त्रिशंकु की स्थिति बन गई। ऐसे में राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके काे कांग्रेस ने समर्थन देकर गठबंधन सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। नए घटनाक्रम में टीवीके नेता विजय ने आज राज्यभवन पहुंच कर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने विजय को शॉल ओढ़ाकर बधाई दी और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद विजय ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रण देने का अनुरोध किया और समर्थन दे रहे विधायकों के पत्र भी राज्यपाल को सौंपे। राज्यपाल से मुलाकात के समय टीवीके के नेता पुस्सी आनंद, सेंगोट्टैयन और आदव अर्जुना भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार सुबह 11:30 बजे हाेगा और इस समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button