
MADHUBANI: चकदह मकतब की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत, बच्चों को पेयजल की परेशानी
मधुबनी- 11 मई। मधुबनी शहर के चकदह मंसूरी टोल स्थित मकतब की भूमि का सीमांकन कराया जाना चाहिए, ताकि मकतब की जमीन का अतिक्रमण की शिकायत दूर किया जा सके। इस मकतब का जमीन अतिक्रमित के अलावा इसके बच्चों को पेयजल के लिए परेशानी झेलना पड़ रहा है। मकतब के एक शिक्षक ने बताया कि मकतब का चापाकल सालों से खराब है। स्थानीय स्तर पर नल जल योजना का एक पाइप मकतब में लगाया गया है। लेकिन जलापूर्ति का कोई समयसीमा नहीं होता है। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि मकतब की जगह सालों पूर्व यहां गुरु ट्रेनिंग स्कूल का संचालन किया जाता था। गुरु ट्रेनिंग स्कूल को मकतब में बदल दिया गया।
मकतब के शिक्षकों का गायब रहने की शिकायत सुनी जाती है। साल 1977 में स्थापित प्राथमिक मकतब की जमीन को चारों ओर से कब्जा कर लिया गया है। लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण मकतब के अतिक्रमण भूमि के विरुद्ध कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। बता दें कि मकतब के सामने गुलटेनी पोखर के चहुंओर अतिक्रमण कर झोपड़ी और पक्का मकान बना लिया गया है। चकदह के मोहन झा, शंकर यादव, मो. सलीम ने बताया कि मकतब की जमीन पर भू-माफियाओं ने स्कूल की तीन ओर जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया।



