
CAG की रिपोर्ट पर कोई कमेंट नहीं करेंगे: नीतीश
पटना- 06 दिसंबर। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत की। सीएजी की रिपोर्ट पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि उसकी जो रिपार्ट आती है वो कैबिनेट से होकर सीधे विधानसभा और विधान परिषद में सबमिट हो जाती है। उसके बाद वह प्रकाशित की जाती है। प्रकाशित होने के बाद उस पर हमलोग कोई कमेन्ट नहीं करते हैं। किसी भी रिपोर्ट को हमलोग रोकते नहीं हैं। अगर कोई बात आयेगी तो उसको जांच करने के लिये, देखने के लिये हाउस में भी कमेटी बनती है,इसलिये मेरे लिये इन सब पर कमेंट करना उचित नहीं होगा। किसी भी क्षेत्र में आप देख लीजिये कि 2005 में बिहार की क्या स्थिति थी। जब से हमलोग ने काम करना शुरू किया तो आज बिहार कहां से कहां पहुंचा है।
हमलोग जो यहां काम कर रहे हैं वो पब्लिसिटी के लिये नहीं कर रहे हैं लेकिन इस तरह की चीज कोई लिखेगा तो उसको पब्लिसिटी मिलेगी ये स्वभाविक है। इसमें हमलोग कुछ नहीं कहते हैं। अगर कहीं से भी कोई चूक है तो उस पर पूरी नजर रखी जाती है और तत्काल अधिकारियों को इसको लेकर निर्देश दिये जाते हैं।



