
मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के सरकारी 32 तालाबों की अतिक्रमित जमीन पर चलेगा बुलडोजर
"अतिक्रमित तालाबों में रेलवे स्टेशन चौक के पश्चिम खाता 288, खेसरा 570 रकवा 1.44 डीसमल, कीर्तन भवन तालाब, खेसरा 4456, 4668 रकवा 1.20 डीसमल, तिलक चौक तालाब खेसरा 287 रकवा 1 एकड और महंतीलाल पोखर शामिल"
मधुबनी- 20 अप्रैल। नगर निगम क्षेत्र के 32 पोखर-तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराई जाएगी। रहिका अंचल कार्यालय के सैरात सूची में शामिल इन 32 तालाबों अतिक्रमित तालाबों की सूची जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने मधुबनी नगर निगम आयुक्त को उपलब्ध कराए गए है। अतिक्रमित तालाबों की सूची के अनुसार निगम क्षेत्र के करीब आधा दर्जन तालाब पूरी तरह अतिक्रमित हो चुका है। ऐसे तालाबों में शहर के रेलवे स्टेशन चौक के पश्चिम पोखर, खाता 288, खेसरा 570 रकवा 1.44 डीसमल शामिल है। इस तालाब के चहुंओर स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमित कर घर बना लिया गया है। इसी तरह कीर्तन भवन तालाब के चहुंओर अतिक्रमण कर अनेकों मकान, दुकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान का निर्माण करा लिया गया है।
सूची के अनुसार अतिक्रमित तालाबों में निगम क्षेत्र के मीना बाजार तालाब सप्ता, खाता 498, खेसरा 1987, रकवा. 90 डिसमल, लक्ष्मण साह पोखर, सप्ता मीना बाजार, खेसरा 1412, रकवा 1.30 डिसमल, टुन्नी मिश्र पोखर जगतपुर वार्ड 11, खाता 508, खेसरा 5748 रकवा 90 डीसमल, भैरव स्थान पोखर जगतपुर वार्ड 10, खेसरा 5563 रकवा 85 डीसमल, पार्वती पोखर जगतपुर वार्ड 10, खाता 500, खेसरा 5554, रकवा 70 डीसमल, प्रतापगंज तालाब महाराजगंज, खेसरा 27, रकवा 1.5 डीसमल, प्रतापगंज तालाब, महाराजगंज, खेसरा 42, रकवा 1.08 डीसमल, ढोढिया पोखर भौआड़ा हवाई अड्डा, खाता 672, खेसरा 952, रकवा 1.15 डीसमल, जेठरैयत पोखर भच्छी, खाता 339, खेसरा 983, रकवा 90 डीसमल, ठाकुर पोखर सीमा, खाता 338, खेसरा 73, रकवा 2 एकड, झखराही पोखर बसुआरा, खेसरा 1008, रकवा 3 एकड, चौड़ी पोखर भौआड़ा, खाता 627, खेसरा 2249, रकवा 2 एकड, रमबतिया पोखर भौआड़ा, खाता 672, खेसरा 7914 रकवा 1 एकड, गुबारा पोखर भच्छी, खाता 338 खेसरा 2368, रकवा 1.50 डीसमल, गुलटेनी पोखर चकदह, खेसरा 234 रकवा 1.45 डीसमल, लक्ष्मी सागर पोखर भौआड़ा, खेसरा 1887, रकवा 0.50 डीसमल, निर्लजी पोखर भौआड़ा, खेसरा 4423, रकवा 1.77 डीसमल, सूडी स्कूल पोखर, खेसरा 415, रकवा 3.0 एकड, कीर्तन भवन तालाब, खेसरा 4456, 4668 रकवा 1.20 डीसमल, तिलक चौक तालाब मधुबनी, खेसरा 287 रकवा 1 एकड, महंतीलाल पोखर चूडी बाजार मधुबनी, सप्ता पोखर, खाता 219, खेसरा 2774, रकवा 175 डीसमल, सप्ता पोखर, खाता 213, खेसरा 3083, लहेरियागंज पोखर खेसरा 27 रकवा 75 डीसमल, कसेरा पोखर बसुआरा, खाता 294, खेसरा 654, रकवा 8 एकड, सुरियाही पोखर बसुआरा, खाता 295, खेसरा 716, रकवा 1.25 डीसमल, शनिचर पोखर भच्छी, 339, 1303 (1612) रकवा 2 एकड, पुरनी पोखर भच्छी, खाता 339 खेसरा 2043 रकवा 2.75 डीसमल, मधुबनी शहरी पोखर खाता 287, खेसरा 1080, 1087, 4810 रकवा 0.50 डीसमल, चकदह आम नदी पोखर, 288, 570 रकवा 1.44 डीसमल, मधुबनी नगर पालिका पोखर, खेसरा 8117 रकवा 0.25 डीसमल, मधुबनी चकदह गड्ढा 288, 113 रकवा 0.50 डीसमल शामिल है।



