क्राइम

BIHAR:- अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार, पाकिस्तान,नेपाल और भारत में फैला है नेटवर्क

पूर्णिया-08 नवंबर। पूर्णिया पुलिस ने इंटरनेशनल फंडिंग से जुड़े मामले में अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की जानकारी पूर्णिया पुलिस कप्तान ने प्रेस वार्ता के दौरान आज दी। ऐसे अपराधियों का पूर्णिया में ठिकाना होना आश्चर्य जनक है। इनलोगों का साइबर हैंडलर पाकिस्तान में बैठकर इंटरनेशनल फंडिंग के चैन को रेगुलेट कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि ये पैसा टेरर फंडिंग का है या हवाला का फिलहाल पुलिस इन सारे बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने 5 सीम कार्ड, 96 हजार रुपए नकद ,6 मोबाइल फोन के अलावा 6 बैंक खाते तथा एक बोलरो भी बरामद किया हैं।

प्रेस वार्ता के दैरान पूर्णिया एसपी ने बताया कि इन साइबर अपराधीयों का हैंडलर पाकिस्तान में बैठा है। पाकिस्तान से नेपाल में इन अपराध कर्मियों के माध्यम से बैंक अकाउंट खुलवाया जाता है। इसी अकाउंट में अपराध का पैसा जमा किया जाता है और नेपाल में खाता खुलवाने वाले को कुल राशि का 2% एवं भारतीय एजेंट को 5% दिया जाता है। यह तीनों पकड़े गए लोग भारतीय एजेंट है जिनका काम नेपाल में बैंक खातों को खुलवाकर वहां से पैसा निकाल कर भारत लाना है। फिर आगे हैंडलर के बताए हुए अकाउंट में डालना है। पूर्णिया एसपी अमीर जावेद ने बताया की इन इन अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button