
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, स्वास्थ्य व्यवस्था पर हुई चर्चा
नई दिल्ली- 08 अगस्त। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी.नड्डा से बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुलाकात की।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में चल रही विभिन्न पहलों से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को अवगत कराया।
इस दौरान बिहार में रेफरल व्यवस्था,सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों एवं ट्रॉमा सेंटरों के विस्तार सहित स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बताया कि बिहारवासियों को बेहतर,सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम प्रयासरत हैं।
उन्होंने बताया कि स्वस्थ बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के साथ उनकी गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करते हुए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।



