
BIHAR:- साथ जिएंगे-साथ मरेंगे की कसमें खाने वाले पति-पत्नी ने फांसी लगाकर एक साथ की आत्महत्या
मधुबनी- 20 मार्च। खजौली थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में एक नवदाम्पत्य ने एक ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां के पेट में साढ़े आठ माह की बच्चा भी पल रहा था। जिसमें उसकी भी मौत हो गई। मृत दाम्पत्य हरिनाथ यादव का पुत्र 25 वर्षीय राजू यादव एवं बहु 21 रानी देवी है। मृतिका इसी सप्ताह अपने बच्चे को जन्म देती। वैसे मौत का कारण पति-पत्नी के बीच आपसी कलह बताया जा रहा है। दोनों के बीच आपसी मतभेद था। मृतिका के मां के लिखित आवेदन पर यूडी केस दर्ज हुआ है।

ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जायजा लिये। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। रविवार के दिन दोनों शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया। घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों एक ही साड़ी का फंदा लगाकर एक साथ झूल गया था। घर की किबाड़ तोड़कर लोग अंदर घुसे एवं शव को फंदे से उतारा। पिछले वर्ष ही दोनों की हुई थी। मृत राजू यादव पेशे से ट्रैक्टर चालक था।



