
भारत रत्न बाबा साहेब का जीवन हम सबों के लिए प्रेरणा स्त्रोत: शिवनाथ दास
मधुबनी- 14 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती 13 नंबर गुमटी दास टोल स्थित मनाई गई। इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के तत्वावधान में कार्यक्रम में डॉ. बीआर आंबेडकर के चित्र पर लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवनाथ दास ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर समाज के दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए कार्य किए। कमजोर वर्गों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यो को देश कभी भी भूला नहीं सकता है।
उन्होंने कहा भारत रत्न बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान ही देश की एकता, अखंडता एवं बंधुत्व की पूंजी है। पूर्व कोर कमेटी सदस्य सह अखिल भारतीय पान महासंघ महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजदेव दास ने कहा कि बाबा साहब द्वारा किए गए राष्ट्र निर्माण एवं समाज निर्माण के कार्यो के कारण ही तो वे मानव से महामानव बन गए।
विद्यालय के बाहर बैठकर पढ़ने वाला छात्र भारत का संविधान लिखता है और आज देश उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है।अखिल भारतीय पान महासंघ के जिलाध्यक्ष महादेव दास ने बाबा सहेब को युग पुरुष बताते हुए कहा कि सामाजिक भेदभाव समाप्त करने में भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है। विधि-व्यवस्था संधारण में उनके द्वारा रचित संविधान उनकी बुद्धिमत्ता एवं दूरदर्शिता का प्रतीक है।
महासंघ के पंडौल प्रखंड अध्यक्ष सज्जन कुमार दास ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हम सबों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। डॉ. अंबेडकर समाज के शोषित वंचित पीड़ित मानव की सेवा कर एक नए भारत का निर्माण करना चाहते थे। कार्यक्रम में पूजा कुमारी, वीणा कुमारी, उषा देवी, राधा देवी,कुसमा देवी,पूनम देवी, रामदाई देवी,आशा देवी, दौलतिया देवी, सरस्वती देवी सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।



