
क्राइम
BIHAR:- सहरसा में सनसनी, भाजयुमो जिला महामंत्री की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सहरसा – 18 सितंबर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर वार्ड 15 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह राजपूत उर्फ राजा (26) की उसके घर में हत्या कर दी गई।अभिजीत का शव कमरे में बेड पर मिला। चेहरे पर तकिया रखा हुआ था। मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर कमरे में खून के छींटे, बिखरा सामान और इधर-उधर पड़ी चप्पलें मिलीं।
मृतक का मोबाइल भी गायब बताया जा रहा है। पुलिस ने एफएसएल और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। स्वजन के अनुसार अभिजीत के माथे के बाईं ओर गोली लगने के निशान हैं। मौत गोली लगने से हुई या तकिया दबाने से, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



