ताज़ा ख़बरें

हमेशा ना करें मास्क का उपयोग, तीसरी लहर से डरने की जरूरत नहीं : डा. इरफान अंसारी

रांची- 11 जनवरी। कांग्रेस के जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि लाेग लंबे समय तक मास्क पहनने से बचें। सिर्फ भीड़-भाड़ वाले जगहों पर ही मास्क का उपयोग करेें। इसके अलावा कोरोना की तीसरी लहर से लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। अंसारी ने मंगलवार को कहा कि एमबीबीएस डॉक्टर होने के नाते कहता हूं कि लंबे समय तक लोगों को मास्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सिर्फ भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ही लोगों को मास्क पहनना चाहिए।

पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अपने पास खुद मास्क रखते हैं लेकिन लंबे समय तक मास्क किसी को नहीं पहनना चाहिए। मास्क पहनने के बाद खुद के छोड़े गये कार्बन डाइऑक्साइड को दोबारा ले रहें, ये सही नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने ट्रू नेट टेस्ट पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ट्रू नेट की जांच पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। सिर्फ आरटी -पीसीआर टेस्ट पर ही विश्वास किया जा सकता है। वर्तमान में लोगों को आ रहे लक्षण से डरने की जरूरत नहीं है। दो-तीन दिन में ठीक हो रहे हैं। अगर किसी को बुखार है तो पारासिटामोल और एंटीबायोटिक खायें। ठीक हो जायेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button