
पटना- 05 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को नमन करते हुए राज्य के सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षक समाज के मेरुदंड हैं। उन्हें हर स्तर पर आदर एवं सम्मान मिलना चाहिए।
उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के सभी शिक्षक ज्ञान, संस्कार और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।



