विश्व

नेपाल में फ्लैश फ्लड में लापता लोगों के शवों की पहचान को लेकर भारतीय दूतावास ने जारी की नई गाइडलाइन, DNA से होगी पहचान

काठमांडू- 01 सितंबर। नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड में जान गंवाने वाले लोगों के शवों की पहचान को लेकर भारतीय दूतावास, काठमांडू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। यह 29 अगस्त की विज्ञप्ति के क्रम में जारी की गई है। दूतावास के अनुसार नेपाली अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों के पार्थिव शरीर को सौंपने के लिए 9 चरणों की प्रक्रिया तय की है।

I. दस्तावेजीकरण, II. फोटो/डिटेल रिकॉर्ड, III. पोस्टमार्टम, IV. मृत्यु का कारण सत्यापन, V. औपचारिक पहचान, VI. फिंगरप्रिंट/DNA/फोरेंसिक सैंपल, VII. पासपोर्ट/ID सत्यापन, VIII. दूतावास समन्वय, IX. हैंडओवर मेमो। इनमें I से IV तक की प्रक्रिया नेपाली अधिकारी करेंगे। यदि परिजन नेपाल पुलिस की वेबसाइट https://udb.nepalpolice.gov.np/disaster?&count=418&page=1 पर लगी फोटो और विवरण से शव की पहचान कर लेते हैं, तो भारतीय दूतावास शव को वापस लाने में मदद करेगा। नेपाल सरकार ने स्वास्थ्य जोखिम को देखते हुए बड़ी संख्या में शवों को अस्थायी रूप से दफना दिया है। ऐसे में पहचान के लिए फर्स्ट-डिग्री रिश्तेदारों से DNA मिलान जरूरी होगा। परिजन अपनी DNA प्रोफाइल dnacodis@nepalpolice.gov.np पर भेज सकते हैं या ब्लड सैंपल दे सकते हैं। सुविधा के लिए इसकी कॉपी eoikathmandufloodsupport@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। जानकारी नेपाल पुलिस की वेबसाइट https://www.nepalpolice.gov.np/ और हेल्पलाइन +977 9841 6160 95 पर उपलब्ध है।

भारतीय दूतावास हेल्पलाइन (WhatsApp सुविधा के साथ)
+977 985 131 6807
+977 970 910 7500
+977 981 032 6117

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!