
बिहार
MADHUBANI:- भूलन महोत्सव को लेकर मठ-मंदिरों में भक्ति की धारा, देर शाम तक गूंज रहे भजन
मधुबनी, 27 अगस्त। श्रीकृष्ण भूलन महोत्सव को लेकर जिले के मठ-मंदिरों में भक्ति का माहौल बना हुआ है। शाम होते ही मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो जा रहा है। जो देर रात तक चल रहा है। मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और प्रसाद वितरण किया जा रहा है। शहर के हनुमान प्रेम मंदिर, मंहतीलाल रामजानकी मंदिर, गंगासागर निधि चौक रामजानकी ठाकुरबाडी सहित अन्य मंदिरों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के राधा-कृष्ण मंदिरों में भक्त झूला झुला रहे हैं।
ढोलक, मृदंग और हारमोनियम की थाप पर ‘झूला झूले नंदलाल…’जैसे भजनों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया है। मंहत रत्नेश्वर दास ने बताया कि भूलन महोत्सव भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का प्रतीक है। इस दौरान भगवान को झूला झुलाने से सुख-समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है।



