
बिहार
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU कार्यकर्ताओं व आमजनों से की मुलाकात
पटना- 26 अगस्त। जदयू पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से निरंतर संवाद, उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुनना और उनका मार्गदर्शन करना पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार की सहज एवं आत्मीय कार्यशैली का हिस्सा रहा है।
इसी क्रम में आज पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने जदयू पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा विभिन्न विषयों पर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ,मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी,लोकप्रकाश सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।



