स्पोर्ट्स

बिहार के हर प्रखंड स्तर पर आधुनिक खेल परिसरों को तेजी से किया जा रहा विकसित: खेल मंत्री

दरभंगा, 25 अगस्त। बिहार में खेल प्रतिभाओं को प्रखंड स्तर पर ही बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से प्रखंड स्तर पर प्रस्तावित आधुनिक खेल अवसंरचना के विकास को लेकर सोमवार को खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

इस दौरान प्रस्तावित खेल परिसरों में खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुरूप विभिन्न खेल सुविधाओं को विकसित करने का प्रारूप रखा गया।

एक ही परिसर में कई खेलों की सुविधा—

प्रस्तुतीकरण के दौरान प्रस्तावित स्टेडियम एवं खेल परिसरों में विकसित की जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी मंत्री को दी गई। इनमें शूटिंग एरिया, स्विमिंग एरिया, आधुनिक फिटनेस सेंटर (जिम), बहुउद्देशीय खेल मैदान समेत खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और अभ्यास से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। उद्देश्य यह है कि प्रखंड स्तर पर तैयार होने वाले खेल परिसर खिलाड़ियों के लिए बहुउपयोगी केंद्र के रूप में विकसित हों, जहां उन्हें अलग-अलग खेलों के लिए आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें।

क्रिकेट के साथ अन्य खेलों को भी मिलेगा बढ़ावा—

बैठक में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में क्रिकेट के विकास के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए हैं। अब आवश्यकता है कि अन्य खेलों को भी समान अवसर और बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर विकसित किए जाने वाले खेल परिसर केवल मैदान तक सीमित न रहें, बल्कि वहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, अभ्यास और फिटनेस से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।

बेहतर खेल अवसंरचना तैयार होने से ग्रामीण एवं प्रखंड स्तर पर मौजूद प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं मिलने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता भी कम होगी।

बच्चों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर—

प्रस्तुतीकरण के बाद मंत्री ने प्रस्तावित खेल अवसंरचना को और अधिक उपयोगी, सुरक्षित एवं बच्चों के अनुकूल बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने फिटनेस सेंटर, शूटिंग और तैराकी जैसी सुविधाओं को बेहतर तरीके से शामिल करने के साथ-साथ खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

मौके पर खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण, खेल विभाग के निदेशक आरिफ अहसन सहित विभाग एवं संबंधित संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!