
शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी, मधुबनी के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं: पूर्व MLC सुमन महासेठ
मधुबनी – 16 अगस्त। शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और मधुबनी के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उक्त बातें शहर के बलुआ, सप्ता रोड स्थित कोचिंग संस्थान सनलाइट अकादमी के उद्घाटन के मौके पर पूर्व MLC सुमन महासेठ ने कहीं। पूर्व MLC ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मधुबनी के बच्चों को सही मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही शहर में मिलनी चाहिए। सनलाइट अकादमी द्वारा कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ IIT-JEE, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। अकादमी के फाउंडर चंदन कुमार ने कहा कि मधुबनी का बच्चा पटना सहित अन्य बड़े शहरों में पढ़ाई करने के लिए क्यों जाए? उन्हें मधुबनी में ही पढ़ाई की सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएं, यही सोच है। संस्थान में अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट सीरीज, डाउट क्लास और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की व्यवस्था होगी। ताकि मधुबनी के छात्र बड़े शहरों में जाए बिना ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें। अब बच्चों को महंगे हॉस्टल और दूर पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा। हमारा लक्ष्य सिर्फ पढ़ाना नहीं, बल्कि छात्रों में आत्मविश्वास जगाकर उन्हें सफलता की ओर ले जाना है। उद्घाटन के मौके पर इम्तियाज नूरानी, पवन कपड़ी, पार्षद बद्री नारायण राय, प्रकाश पूर्वे, नवीन मुरारका, श्रवण पूर्वे, प्रहलाद पूर्वे, कैलाश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र और गणमान्य लोग उपस्थित थे।



