
MADHUBANI:- दिशा की बैठक में डीएम और एसएसपी के नही रहने पर सांसद ने जताई नाराजगी
मधुबनी- 17 अगस्त। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को हंगामेदार रही। बैठक में जिले के विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए सांसद,विधायक एवं विधान पार्षद पहुंचे। परंतू जिला पदाधिकारी और एसएसपी के बैठक में शामिल नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। सूत्रों के अनुसार, जिला पदाधिकारी और एसएसपी मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होने के कारण दिशा की बैठक में नहीं पहुंच सके।
बैठक में दोनों वरीय अधिकारी के नही पहुंचने से नाराज सांसद अषोक यादव,सांसद रामप्रीत मंडल,एमएलसी धनष्याम ठाकुर ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया है। मधुबनी के सांसद अशोक यादव एवं झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि दिशा की बैठक जिले के विकास कार्यों की समीक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे में जिले के शीर्ष अधिकारियों की अनुपस्थिति से बैठक की गंभीरता प्रभावित होती है। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से योजनाओं को समय पर पूरा कराने और जनता से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।



