बिहार

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मुंगेर में निकली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, मौके पर बोले CM सम्राट, कहा- तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं

पटना- 14 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा अम्बेदकर चौक से शुरू होकर पटेल चौक तक पहुंची। इसमें बिहार सरकार के मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, स्कूली छात्र-छात्राएं, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा हवेली खड़गपुर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के जयघोष किए। राष्ट्रभक्ति की धुन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा लहराकर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और गौरव की भावना व्यक्त की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और नागरिकों में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराने का काम करता है।

तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने नन्दलाल बसु चौक पर महान कलाकार नन्दलाल बसु, अम्बेडकर चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और पटेल चौक पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की वर्तमान उपलब्धियों के पीछे महान विभूतियों का त्याग और योगदान रहा है। नई पीढ़ी को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

तिरंगा यात्रा में गन्ना उद्योग सह मुंगेर जिला के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, विधायक नचिकेता, विधायक कुमार प्रणय, विधान पार्षद लाल मोहन गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पनिकर और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता और आमजन भी यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!