
बिहार
MADHUBANI:- 250 ग्राम गांजा के साथ गजवा गांव से एक गिरफ्तार
मधुबनी- 27 जुलाई। रहिका थाना पुलिस ने 250 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के गजवा गांव निवासी राजकुमार मंडल के तौर पर हुई है।
रहिका थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी छुपी गांजा बेच रहा था। पुलिस गुप्त सूचना के आधर पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को कागजी प्रक्रिया पुरी कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी कोर्ट भेज दिया गया।



