
बिहार के नगर निकायों में कर्मियों का 29 को मशाल जुलूस और 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल
मधुबनी- 13 जुलाई: बिहार लोकल बॉडी एंप्लॉइज फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर 29 जुलाई को मशाल जुलूस और 30 जुलाई से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर मधुबनी पहुंचे संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश सचिव मुन्ना राम ने बताया कि स्थानीय निकाय कर्मचारियों की तीन सूत्री मांगों की लगातार उपेक्षा के विरोध में संयुत्त संघर्ष मोर्चा के आहवान पर 29 जुलाई विशाल मशाल जुलूस तथा 30 जुलाई से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का शंखनाद किया जाएगा।
आंदोलन को सफल बनाने के लिए हरेक जिला का दौरा किया जा रहा है। दौरा के क्रम में स्थानीय निकाय कर्मचारियों की समस्याओ से अवगत हो रहे हैं।
अनिश्चितकालीन हड़ताल के सामने सरकार को तीन सुत्री मांगों को मानना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन को लेकर दरभंगा में संयुक्त संघर्ष मोर्चा की प्रमंडलीय बैठक आयोजित की गई। मौके मधुबनी महामंत्री बबलू राम सहित अन्य सफाई कर्मी मौजूद थे।



