
MADHUBANI: पूर्व विधायक सियाराम यादव के सपना को साकार करेगा स्मृति भवन
मधुबनी- 05 जुलाई। शहर के वाटसन स्कूल स्थित पूर्व विधायक सियाराम यादव की याद में उनके आवासीय परिसर को स्मृति भवन बनाने को लेकर समाजसेवियों की बैठक कुमार अवधेश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व विधायक सियाराम यादव के याद में प्रस्तावित स्मृति भवन से शिक्षा,समाज सेवा,स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया वक्ताओं ने खासकर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने,निशुल्क शिक्षा केंद्र, पुस्तकालय, विद्यालय, महाविद्यालय की स्थापना और उसके संचालन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक सियाराम यादव जीवनभर समाज सेवा के साथ मानव सेवा के क्षेत्र में अग्रसर रहे है। उनके विचारों को अमल में लाते हुए उनके सपना को साकार करना ही हम सभी का कर्तव्य होता है।
बैठक को प्रो. मुनेश्वर यादव, संजीव कुमार मिश्रा, विनोद कुमार, जयशंकर यादव, उमानाथ यादव, दीपू कुमार, वकील यादव, पवन यादव, अकिल अंजुम, विपिन कुमार झा, तरुण कुमार, देवनाथ यादव, कुमार उमाशंकर, तरुण कुमार, डॉ विमलेश प्रकाश, मिथिलेश यादव, सुरेंद्र प्रसाद महतो,पूर्णशंकर झा, मंटूजी, शिव शंकर प्रसाद सिंह यादव, राम इकबाल यादव सहित अन्य ने हिस्सा लिया।



