
MADHUBANI:- टॉप टेन में शामिल तस्कर राजा महतो गिरफ्तार
मधुबनी- 19 जून। बेनीपट्टी अनुमंडल के मधवापुर थाना पुलिस ने टॉप टेन में शामिल तस्कर को धड़ दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मधवापुर थाना क्षेत्र के बिहारी के राजा महतो के रूप में हुई है। उक्त आरोपी पर मधवापुर और बेनीपट्टी थाना में डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेसवार्ता करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि 12 मई को गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी एवं मधवापुर थाना के पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही थी। उसी दौरान एक कार के आगे एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति द्वारा रेकी किया जा रहा था। उसी बीच उक्त बाइक पर सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किए जाने लगा था। टीम द्वारा कार पर सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा बाइक पर सवार व्यक्ति भागने में सफल हो गया था। पकड़ाये व्यक्ति द्वारा अपना नाम सुजीत कुमार राय कार चालक होने की बात बताई गई। कार चालक से पूछताछ में उसने भागने वाले व्यक्ति का नाम और पता बिहारी के राजा महतो, दिनेश मुखिया और दशरथ महतो बताया गया।
तत्पश्चात कार की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें रखा 1500 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई। जिसके बाद टॉप-10 में शामिल राजा महतो सहित अन्य फरार हुए आरोपियों की गिरफतारी हेतु छापेमारी लगातार की जा रही थी। जहां 19 जून को राजा महतो को मधवापुर पेट्रोल पंप के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई में मधवापुर थाना के एसएचओ सन्नी कुमार मौसम,एसआई चाँद रसीद अंसारी,बीएसएपी राजीव कुमार व धीरज कुमार तथा गृह रक्षक रणजीत कुमार शामिल थे।



