
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर बच्चों में बांटे गए कलम कॉपी और चॉकलेट, मौके पर बोले रूपन झा, कहा- लोकतंत्र और संविधान के रक्षा के लिए राहुल गांधी सदैव संघर्षरत
मधुबनी- 19 जून। जिला कांग्रेस कमेटी मधुबनी पूर्वी द्वारा देश के लोकप्रिय नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी का 56 वां जन्मदिवस हर्षाेल्लास के साथ केक काट कर भच्छी मुसहरी टोल पर मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच कलम कॉपी और चॉकलेट बांट कर उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी पूर्वी के जिलाध्यक्ष नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन झा ने किया।
उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रूपन झा ने कहा कि राहुल गांधी चाहते है कि देश के निचले पायदान के लोगों का भी समुचित विकास हो और हम सभी लोग उनके इस मुहिम को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के अकेले ऐसे निर्भीक नेता हैं, जो लोकतंत्र और संविधान के रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत है।
आज देश में फासिस्टवादी सरकार सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कब्जे में लेकर उसे कुचलना चाहती है। लेकिन राहुल गांधी संविधान के संस्थाओं को बचाने के लिए सदन में जब आवाज उठाते है, तब सरकार उसे दबाने का प्रयास करती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा,डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान,वरीय उपाध्यक्ष टेकनाथ पाठक,अकील अंजूम,सुरज पासवान आदि शामिल थे।



