
MADHUBANI: एजेंडा और विकास का मुद्दा तय करेगा पार्षदों का रुख, समन्वय समिति का होगा गठन
मधुबनी- 11 जून। नगर निगम के पार्षदों की एक खेमा की बैठक आने वाले दिनों में आयोजित की जाएगी।प्रस्तावित बैठक में नगर निगम पार्षद समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। जिससे कि आने वाले समय में सशक्त स्थाई समिति और बोर्ड की बैठक में लाए जाने वाले एजेंडा पर समिति की बैठक में व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्षदों की सहमति ली जाएगी। समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सशक्त स्थाई समिति और बोर्ड की बैठक में पार्षदों की भूमिका होगी। इसकी जानकारी देते हुए कई पार्षदों ने बताया कि निगम के किसी भी पार्षद और उनके स्वजन के मान-सम्मान के साथ-साथ सभी वार्डो का समुचित विकास से कोई समझौता नहीं की जाएगी।
पार्षद ने पिछले दिनों शहर के महाराजगंज स्थित एक भाजपा नेता के घर पर एक पार्षद को लेकर दूसरे पार्षद द्वारा किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तू-तू, मैं-मैं और हाथापाई की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि किसी भी पार्षद के स्वजन के साथ आपत्तिजनक व्यवहार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्षद ने बताया कि किसी भी वार्डों के विकास में पक्षपातपूर्ण रवैया का जबरदस्त विरोध किया जाएगा।
पार्षद ने बताया कि सशक्त स्थाई समिति और बोर्ड की बैठक में विभागीय स्तर पर की जा रही साफ सफाई कार्य पर होने वाला खर्च को सार्वजनिक करने का मामला रखा जाएगा। ताकि पार्षदों को स्पष्ट हो सके कि सफाई कार्य कितना खर्च हो रहा है। सफाई कार्य की समीक्षा होना चाहिए। बरसात को लेकर केनालों की सफाई, बजट और एजेंसी सहित अन्य बिंदुओं पर बात रखी जाएगी। इन सभी मसलों को सामने लाया जाना जरूरी हो गया है। ताकि खर्च को लेकर पार्षदों के बीच पारदर्शी का बनी रहे। पार्षद ने बताया कि बैठक में भोज का आयोजन भी किया जाएगा।



