बिहार

BIHAR:- आवास खाली कराने के नाम पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी को बनाया जा रहा निशाना, बोले राजद नेता हनुमान राउत, कहा- बिहार के दोनों सदन में बिना सदस्य रहते हुए सरकारी बंगला का उपयोग कर रहे हैं

पटना- 03 जून। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा शेखपुरा और मुजफ्फरपुर में दिए गए ब्यान कि सरकारी मकान किसी की बपौटी नहीं है। इस तरह का बयान एक संबेधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को देते हुए शोभा नहीं देता है। उक्त बातें राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव हनुमान प्रसाद राउत ने प्रेस रिलीज जारी कर प्रतिक्रिया ब्यक्त किया है।

श्री राउत ने कहा की यह बात सही है कि सरकारी बंगला किसी की निजी नहीं हो सकता है, लेकिन यह नियम सिर्फ विपक्ष पर ही नहीं लागू होता है, बल्कि सत्ता पक्ष पर भी लागु होता है। मुख्यमंत्री ने एक अन्ने मार्ग के बंगला में पांच देश रत्न मार्ग के बंगला को मिलाया है, वह उनका निजी बंगला था क्या!

सत्ता के पक्ष के ही पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद जितन राम मांझी, सांसद संजय झा,सांसद उपेंद्र कुशवाहा सहित दर्जनों लोग बिहार के दोनों सदन में बिना सदस्य रहते हुए सरकारी बंगला का उपयोग कर रहे है, यह किस कानून के तहद आता है। यह भी मुख्यमंत्री को बताना चाहिए। जबकि राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री और बिधानपरिषद के सदस्य के साथ ही विपक्ष की नेता भी है, जिन्हे मंत्री का दर्जा प्रप्त है। एनडीए की सरकार का यह फैसला सिर्फ अपमानित करने और राज्य की जनता को महंगाई बेरोजगारी से ध्यान भटकाने की साजिश कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button