बिहार

MADHUBANI: सशक्त स्थाई समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर पार्षदों के एक खेमा का हौसला बुलंद

मधुबनी- 25 मई। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों की चुनाव में अब दो दिन बाकी होने से पार्षदों का दो खेमा अब पूरी तरह आमने-सामने हो गया है। एक खेमा में शामिल करीब 30 पार्षदों ने समिति के कुल 7 सदस्यों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है। तय प्रत्याशियों में वार्ड 20 के राजेश मंडल, वार्ड संख्या-28 के सुनीता पूर्वे,वार्ड संख्या-40 के विभा देवी, वार्ड 6 के आशीष कुमार झा,वार्ड 32 के अनीसुर रहमान,वार्ड 27 के रंजीत कुमार, वार्ड 35 के कैलाश सहनी शामिल है। इस खेमा का मानना है कि नगर निगम क्षेत्र की विकास को लेकर सशक्त स्थाई समिति की बैठक काफी अहम होता है। लेकिन निगम का गठन होने के बाद से सशक्त स्थाई समिति की अधिकांश बैठकों में लाए गए ऐजेंडा थोपा जाता रहा है। जबकि थोपे गए ऐजेंडा पर भी खुलकर चर्चा नहीं होती रही है।

समिति की कई बैठक तो अधिकतम 10 मिनट में समाप्त हो जाता था। बैठक में लिए गए निर्णय की कापी भी सदस्यों को ससमय उपलब्ध नहीं कराई जाती थी। नाराज पार्षदों ने बताया कि सशक्त स्थाई समिति की बैठक में लाए जाने वाले ऐजेंडा को लेकर बैठक से पूर्व समिति सदस्यों के साथ आज तक विचार-विमर्श नहीं किया जाता है। बैठक के लिए मनमाने तरीके से ऐजेंडा का चयन और व्यक्ति विशेष की दबदबा के चलते समिति की बैठक में समुचित ऐजेंडा और पारदर्शिता की कमी रही है।

पार्षदों ने बताया कि बोर्ड की बैठक में भी पार्षदों को अपनी बात रखने की आजादी नहीं रही। पार्षद द्वारा वार्ड संबंधी समस्या उठाने पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाई जाती है। इधर, दूसरे खेमा में पार्षदों की संख्या कम होने की आशंका से जोड़तोड की रणनीति बनाई जा रही है। इसको लेकर पार्षदों से लगातार संपर्क और बैठकों का दौर चल रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button