
MADHUBANI: दबंगों के हमला में दो लोग जख्मी, जरहटिया में भय का माहौल
मधुबनी- 14 मई। सकरी थाना क्षेत्र के मकसुदा पंचायत के जरहटिया पोखर स्थित रामभरोस सहनी के घर पर गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर रामभरोस सहनी के पुत्र दिलीप सहनी व विकास कुमार सहनी को जख्मी कर दिया। जख्मी दिलीप सहनी व विकास सहनी का इलाज सदर अस्पताल मधुबनी में कराया गया।
दिलीप सहनी ने बताया कि उनके पिता को रहिका अंचल से साल 2016-17 में पर्चा में प्राप्त जमीन प्राप्त पर घर बनाकर सालों से रह रहे है, लेकिन उनके पडोसी घर तोड़कर रास्ता बनाना चाहता है। जिससे समय-समय पर बेवजह गाली-गलौज, मारपीट किया जाता रहा है। इसी क्रम में बुधवार को दबंग परोशियों ने लाठी-डंडा के साथ घर में घुसकर हमला किया। घर के सामानों को भी नुकसान पहुंचाया है। घर के एलवेस्टर, ट्रक सहित अन्य कीमती सामानों को तोड़ दिया। घटना की सूचना संबंधित सकरी थाना को दिया गया। लेकिन पुलिस काफी लेट से पहुंचा।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। जिससे दबंगों का मनोबल काफी बढ गया है। घटना को अंजाम देने वाले गांव में खुलेआम घूम रहे है। भविष्य में इससे भी बड़ी घटना की आशंका बन गई है।



