बिहार

MADHUBANI:- नगर निगम क्षेत्र में नाला निर्माण में डीपीआर की अनदेखी, जलजमाव का संकट

मधुबनी- 27 अप्रैल। मधुबनी नगर निगम के विभिन्न वार्डों में नाला निर्माण में डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) की अनदेखी जलनिकासी में समस्पा उत्पन्न कर सकता है। जिससे आने वाले मानसून के समय जलजमाव पर काबू पाना मुश्किल होगा। वहीं, लाखों-करोड़ों खर्च के बाद भी जलजमाव झेलना पड सकता है। निगम के वार्ड 41 में निर्माणाधीन नाला में डीपीआर की अनदेखी की शिकायत सामने आ रही है।

नगर परिषद के समय से निगम बनने तक वार्ड 43, 40, 35, 36 का पानी का बहाव वार्ड 41 में हो रहा है। इन वार्डों में नाला निर्माण में डीपीआर की उपेक्षा से नाले का पानी की निकासी व जलजमाव दूर होने पर संशय बन गया है। वार्डों में नाला निर्माण में डीपीआर का पालन नहीं होने का खामियजा इस साल मानसून में लोगों को भुगतना पड सकता है।

डीपीआर की अनदेखी से नवनिर्माण नाला से पानी की निकासी सुनिश्चित नहीं होने की शिकायत सामने आने लगी है। नाला निर्माण में डीपीआर के तहत परियोजना की तकनीकी व्यवहार्यता, लागत अनुमान, डिजाइन और समयसीमा का पालन आवश्यक होने के बाद भी इसकी अनदेखी आम बात हो गई है। डीपीआर में सही तरीके से जलनिकासी, जलजमाव को रोकना,सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और बजट के भीतर परियोजना पूरी करने के लिए एक रोडमैप के रूप में शामिल होता है। नाला का आकार, ढलान क्षमता और प्रवाह की गणना शामिल होती है। कई वार्डों के पार्षद ने हो रहे नाला निर्माण में डीपीआर का पालन कराने की मांग की है। इधर नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button