
MADHUBANI:- कपिलेश्वर स्थान में 19 जून से होगा शिव शक्ति महायज्ञ: शरत चंद्र मिश्र
मधुबनी- 26 अप्रैल। मिथिला का देवघर माने जाने वाले शिवभक्तों के असीम आस्था का केंद्र रहिका प्रखंड के
कपिलेश्वर स्थान परिसर में 9 दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ महामृत्युंजय मंत्र, महाअनुष्ठान एवं पार्थिव लिंग पूजन का 19 से 26 जून तक आयोजन की जाएगी।इसकी जानकारी देते हुए यज्ञ ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट के आयोजक शरत चंद्र मिश्र ने कहा कि यज्ञ मलमास के बाद सात्त्विक व विधान पूर्वक किया जाएगा। यज्ञ में कामरूप कामख्या के साधक आचार्य नीरज जी महाराज कथा वाचिक साध्वी मीरा किशोरी जी शामिल होंगे।
मुख्य यजमान आचार्य सुधांशु शेखर मिश्र होंगें। सनातन धर्म को और हिंदुत्व की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित यज्ञ में धर्म का उत्थान एवं प्रकृति को अपने मूल स्वरूप में लाने की जागृति होगी। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, पूजन, अभिषेक एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. विद्वान आचार्यों के निर्देशन में सम्पन्न होने वाले इस अनुष्ठान में भगवान शिव की आराधना के विभिन्न स्वरूपों का आयोजन होगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा। यज्ञ में शिव महापुराण कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी मीरा किशोरी जी द्वारा संध्या 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक किया जाएगा।
कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, जीवन दर्शन एवं भक्ति का संदेश दिया जाएगा। महायज्ञ के पूर्व 14 मई को मंदिर परिसर में भव्य ध्वजारोहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो इस धार्मिक आयोजन की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक होगा। ध्वजारोहन पर पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस पावन अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लें। यज्ञ, अनुष्ठान एवं कथा का लाभ उठाकर अपने जीवन को धन्य बनाएं.साथ ही समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया है। यह महायज्ञ न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करेगा।
बैठक में संजीव कुमार मिश्रा, कमलेश कुमार, प्रणव कुमार, उमेश प्रसाद, शंभू शरण मिश्रा, बालाजी मिथिला,अनिकेत भारद्वाज सहित कई लोग उपस्थित थे।



