बिहार

मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का कीर्तिमान, रिंग रोड, अंतर्राज्यीय बस स्टैंड बना मिसाल

मधुबनी- 20 अप्रैल। एक दशक साल 2015 से 2025 में मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य अपनेआप में कीर्तिमान कायम किया है। 10 सालों में हुई विकास कार्यों का चर्चा लाजिमी हो गया है। पूर्व उद्योग मंत्री के द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए रहिका प्रखंड के मकसूदा पैक्स अध्यक्ष मो. नौशाद आलम ने कहा कि साल 2015 से 2025 तक पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ के कार्यकाल में पंडौल टेक्सटाइल के अलावा पंडौल औधोगिक क्षेत्र में आक्सीजन सहित एक दर्जन से अधिक उत्पादन केंद्र फल-फूल रहा है। पूर्व उद्योग मंत्री के कार्यकाल में मधुबनी शहर के निधि चौक से स्टेशन चौक तक 31 करोड़ 17 लाख 58 हजार की लागत वाली सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास 22 फरवरी 2023 को किया गया था।

मधुबनी स्टेडियम का निर्माण, हवाई अड्डा का नवीकरण, रिंग रोड, अंतर्राज्यीय बस स्टैंड निर्माण जैसी विकास योजनाओं में सफलता मिली है। इन सभी योजनाओं पर कार्य चल रहे हैं। रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रकिया चल रही है। वहीं, अंतर्राज्यीय बस स्टैंड निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मधुबनी शहर के साथ आसपास के क्षेत्र को जल जमाव से निजात दिलाने के लिए स्ट्राम वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट का कार्य शुरु कराई गई।शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए रेलवे गुमटी 13 पर आरओबी निर्माण की पहल की गई। अभी नहीं हो सकी है। पंडौल के रामपट्टी से नवहथ होकर पंडौल तक की सड़क चौड़ीकरण कार्य सहित इलाके में पांच साल में सबसे अधिक सड़क, पुल-पुलियों का निर्माण हुआ है।

राजद के जिला महासचिव पवन यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत वर्ष 2020-2021 में क्षेत्र में 5 समुदायिक भवन निर्माण, राशि 39 लाख 29 हजार 400 रूपये।21 सड़क निर्माण, राशि 1 करोड़ 18 लाख 30 हजार 700 रुपये। 4 तालाब घाट का निर्माण, राशि 3 लाख 59 हजार 300 रुपये। 2 कला मंच निर्माण, राशि 15 लाख 12 हजार 600 रुपये। 3 यात्री शेड निर्माण, राशि 18 लाख 46 हजार 100 रुपये। 2 छात्रावास निर्माण, राशि 16 लाख 12 हजार रुपये से कराई गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत वर्ष 2021-2022 में एक पुस्तकालय भवन निर्माण, राशि 14 लाख 87 हजार 300 रुपये। 8 सड़क निर्माण राशि 53 लाख 18 हजार 300 रुपये। 2 यात्री शेड, राशि 17 लाख 9 हजार 400 रूपये से कराई गई। वर्ष 2022-2023 में 2 समुदायिक भवन निर्माण, राशि 10 लाख 64 हजार 300 रुपये। 27 सड़क निर्माण, राशि 2 करोड़ 13 लाख 27 हजार 500 रुपये। 1 कला मंच निर्माण राशि 14 लाख 87 हजार 300 रुपये। 2 अध्ययन शैक्षनिक केंद्र निर्माण, राशि 14 लाख 87 हजार 300 रुपये से कराई गई। वर्ष 2023-2024 में 2 समुदायिक भवन निर्माण, राशि 19 लाख 54 हजार 400 रुपये। 19 सड़क निर्माण राशि 1 करोड़ 57 लाख 61 हजार 200 रूपये। 3 घाट निर्माण, राशि 31 लाख 25 हजार 900 रुपये, 2 कला मंच निर्माण राशि 19 लाख 54 हजार 400 रुपये, 1 सार्वजनिक पुस्तकालय निर्माण राशि 14 लाख 99 हजार 600, 2 छात्रावास निर्माण राशि 19 लाख 54 हजार 400 रुपये से कराई गई। वर्ष 2024-2025 में 1 यात्री शेड निर्माण, राशि 9 लाख 80 हजार 700 रुपये। 17 सड़क निर्माण, राशि 1 करोड़ 57 लाख 12 हजार 150 रुपये। 6 घाट निर्माण, राशि 56 लाख 7 हजार 100 रुपये। 2 कला मंच निर्माण, राशि 23 लाख 96 हजार 700 रुपये से कराई गई।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button