बिहार

MADHUBANI:- कटाई गांव में तालाब से बच्ची का शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मधुबनी- 14 अप्रैल। नगर थाना क्षेत्र के कटाई गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नौ वर्षीय मासूम बच्ची का शव एक गड्ढे से बरामद हुआ। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

मृतक बच्ची की पहचान कटाई गांव निवासी मोहम्मद मौजिम की पुत्री 9 वर्षीय हसीना प्रवीण के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, हसीना सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद घर के पास ही खेल रही थी। दोपहर करीब 3 बजे के बाद वह अचानक लापता हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए बाढ़ की ओर गए, तो उनकी नजर तालाब के पानी में तैर रहे बच्ची के शव पर पड़ी। शोर मचने पर परिजन और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन ने शव देखते ही चीख-पुकार शुरू कर दी।

मृतका के चाचा और अन्य परिजन ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। उन्होने आशंका जताया कि बच्ची की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसे पानी में फेंक दिया गया है। परिजनों ने नगर थाना पुलिस से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाए। दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

इधर नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल सकेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button