
MADHUBANI:- तालाब में डुबनी से मल्लाह की मौत
मधुबनी- 07 अप्रैल। बेनीपट्टी अंचल क्षेत्र के ब्रह्मपुरा काली मंदिर तालाब में शिकारमाही के लिए गए मल्लाह की डूबने से मौत हो गयी है। मृत मल्लाह बेनीपट्टी के कटैया गांव के गणेश सहनी था। जो अपने कुछ सहयोगियों के साथ तालाब से मछली निकालने के लिए ब्रह्मपुरा के तालाब गया था। साथ गए मल्लाह ने बताया कि वे लोग एक साथ जाल लेकर तालाब में उतरे, कुछ देर बाद गणेश सहनी नजर नहीं आये तो खोजबीन हुई तो वे जाल में फंसे हुए थे। पानी से निकाल कर तुरंत अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, गणेश सहनी के मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल पहुँचे। मछुआ सोसायटी के सचिव सुधीर सहनी ने बताया कि, इसकी सूचना अरेर थाना को दी गयी है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर, मृतक के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।



