बिहार

सीमावर्ती क्षेत्रों के पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर विषेष निगरानी रखेंः आयुक्त

मधुबनी- 01 अप्रैल। समाहरणालय सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में एलपीजी गैस,पेट्रोल-डीजल,पीएनजी,आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं प्रवासी श्रमिकों की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से आपूर्ति व्यवस्था,मूल्य नियंत्रण,जनसंचार, उर्वरक उपलब्धता एवं कालाबाजारी रोकथाम आदि पर विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के क्रम में मधुबनी जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य पाई गई। मधुबनी जिले में 103 गैस एजेंसियों के माध्यम से लगभग 10.37 लाख उपभोक्ताओं को सेवा दी जा रही है। मार्च माह में 4.27 लाख बुकिंग के विरुद्ध 3.86 लाख सिलेंडर की आपूर्ति की गई तथा वर्तमान में 47 हजार सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। आयुक्त ने लंबित बुकिंग के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं जिले में पेट्रोल एमएस की 2170 केएल एवं डीजल एचएसडी की 2902 केएल क्षमता के विरुद्ध पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 948 निरीक्षण,215 गैस सिलेंडर जब्ती एवं पांच प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आयुक्त ने विशेष रूप से बॉर्डर एरिया के पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या कालाबाजारी न हो। वहीं आयुक्त ने शहरी एवं औद्योगिक विकास को ध्यान में रखते हुए इंडस्ट्रीयल एरिया को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही, बीपीसीएल कंपनी को डीआरएस स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है, जिस पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बीपीसीएल पदाधिकारियों को प्रतिदिन का कार्य योजना तैयार कर प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मधुबनी जिले में 20,581 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है।

आयुक्त ने उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दीदी की रसोई, छात्रावास, अस्पताल एवं अन्य संस्थानों में गैस आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कंट्रोल रूम सक्रिय रखा जाए,फेक न्यूज का त्वरित खंडन करें,आमजन को सही सूचना उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर नियंत्रण से पैनिक बाइंग की स्थिति रोकी जा सकती है। प्रमंडलीय आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मधुबनी जिले में एलपीजी,पेट्रोल-डीजल एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य है। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए है।

बैठक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा,पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार,नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती,सदर एसडीओ चंदन झा,डीएसओ दीपक कुमार सहित संबंधित तेल कंपनियों के मैनेजर,एलपीजी वितरक आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button