
मधुबनी शहर में एक साल पूर्व वृद्धजन आश्रम स्थल का हुआ उद्घाटन, दूसरे साल शटर डाउन
मधुबनी- 01 अप्रैल। राजद जिला महासचिव पवन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम पर संचालित मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रम स्थल का मधुबनी में शटर गिरना सरकार की नियत को स्पष्ट करता है। इस आश्रम स्थल का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 12 जनवरी 2025 में प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी में किया गया था।
उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित वृद्धजन आश्रम स्थल को 31 मार्च से बंद करने के निर्णय ने आश्रम स्थल पर रह रहे बुजुर्गों और कर्मियों के सामने संकट उत्पन्न कर दिया है। यहां रहने वाले बुजुर्गों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया जाना चाहिए। लाखों रुपये खर्च कर खोले गए आश्रम स्थल को बंद करने के खिलाफ आदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल को बंद किया जाना सरकार की असंवेदनशील को दर्शाता है। बिहार सरकार की हालत दिनानुदिन खराब होती जा रही है। निर्माण योजना सहित विभिन्न विभागों का राशि आवंटन नहीं किया जा रहा है। कई विभागों में राशि के अभाव में काम नहीं हो रहा है।



