
एजुकेशन
MADHUBANI: पंडौल की श्रेया सिंह की शानदार सफलता
मधुबनी- 23 मार्च। इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम आते ही सफल साक्षत्रों में खुशी की लहर देखी जा रही है।पंडौल प्रखंड के खनगांव के संतोष सिंह की पुत्री श्रेया सिंह इंटरमीडिएट आर्ट में 447 अंक प्रथम श्रेणी हासिल किया है।
श्रेया सिंह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बथने की छात्रा है। इसके साथ-साथ मिश्रा इंग्लिश क्लासेज से पढाई की है। श्रेया सिंह की सफलता पर शिक्षक भवेश मिश्रा ने खुशी जाहिर की है। श्रेया सिंह ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है ताकि यूपीएससी में सफलता हासिल कर देश सेवा में अपना योगदान दे सके।



