
MADHUBANI:- चैती नवरात्र पर आकशपुरा वन दुर्गा मंदिर पर प्रतिदिन होता कन्या-बटुक भोजन
मधुबनी- 23 मार्च। चैत्र नवरात्र पर रहिका प्रखंड के अकशपुरा गांव स्थित वन दुर्गा चैती दुर्गा पूजा पर कलश स्थापन के दिन से ही प्रतिदिन कन्या-बटुक भोज का आयोजन किया जाता है। पूजा स्थल पर इस साल लाखों की लागत से भव्य आकर्षक मंदिर का निर्माण कराया गया है। दुर्गा मंदिरों तक पहुंच पथ पर दूधिया लाइट व रंग-बिरंगी झालर लगाए गए हैं। अकशपुरा चैती दुर्गा पूजा समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष विपिन कुमार झा ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूजा समिति द्वारा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। समिति स्वयंसेवक पूजा पर निगरानी कर रहें है।
दुर्गा मंदिर के निकट पूजा समिति द्वारा कार्यालय स्थापित किया गया है। कई पूजा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा के जरिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। पूजा स्थलों पर देवी दुर्गा की भजनों का प्रसारण से भक्ति का माहौल बना है। मेला में खिलौना,प्रसाद,मिठाई,कपड़े,आइसक्रीम,फास्टफूड सहित अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं लोग मेला में कोल्ड ड्रिंक, शर्बत का आनंद उठाने लगे हैं।



