बिहार

BIHAR:- संपत्ति विवरणी अपलोड करने में मधुबनी जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर

मधुबनी- 09 मार्च। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के सतत अनुश्रवण एवं प्रशासनिक सक्रियता के परिणामस्वरूप मधुबनी जिला संपत्ति विवरणी अपलोड करने के मामले में पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों से समयबद्ध तरीके से संपत्ति विवरणी जमा कराने के लिए निरंतर निगरानी और समन्वय स्थापित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी विभागों के डीडीओ को समय पर संपत्ति विवरणी जमा करने तथा उसे पोर्टल पर अपलोड कराने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके अनुपालन में डीडीओ द्वारा समय पर विवरणी जमा की गई तथा जिला स्तर पर गठित आईटी सेल द्वारा उसे तत्परता के साथ पोर्टल पर अपलोड किया गया। इसी समन्वित प्रयास और प्रशासनिक प्रतिबद्धता के फलस्वरूप मधुबनी जिला संपत्ति विवरणी अपलोड करने में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

जिला प्रशासन के अनुसार मधुबनी जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों में से कुल 26,705 का संपत्ति विवरणी का ब्योरा सफलतापूर्वक अपलोड किया गया है।उल्लेखनीय है कि संविदा एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की संपत्ति विवरणी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं की जाती, इसलिए उन्हें इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए सभी विभागों के पदाधिकारियों, डीडीओ तथा आईटी सेल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने निर्देश दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार की सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए ताकि आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। मधुबनी जिला प्रशासन ने सभी विभागों से अपेक्षा की है कि वे आगे भी इसी प्रकार समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं को सफलतापूर्वक लागू करने में योगदान दें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button