
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत की JDU में इंट्री से पार्टी का बढेगा जनाधार: गुलाब साह
मधुबनी- 08 मार्च। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की सदस्यता ग्रहण करने से पार्टी और मजबूत होगी। निशांत कुमार को जदयू ज्वाइन करने पर खुशी जाहिर करते जिला जदयू उपाध्यक्ष गुलाब साह ने कहा कि अब निशांत कुमार पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे। उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपने कीसंभावना है। निशांत कुमार सक्रिय रूप में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
सीएम नीतीश कुमार ने 20 सालों से बिहार को संवारने का काम किया है। निशांत कुमार उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। बिहार की जनता का सीएम नीतीश कुमार पर विश्वास बना रहेंगा। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद निशांत कुमार का पार्टी में आने के बाद कार्यकर्ताओं की मांग को पूरा करना जरूरी हो गया था। ऐसे में निशांत कुमार की जदपू में एंट्री जरूरी हो गया था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार, विशेषकर मधुबनी, बुनियादी ढांचे, शिक्षा और कनेक्टिविटी में तेजी से विकास किया है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में मधुबनी में 391 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं और 8300 करोड़ से अधिक की कुल परियोजनाओं के माध्यम से हर ब्लॉक में डिग्री कॉलेज, पावर सब स्टेशन और रिंग रोड के निर्माण की स्वीकृती दिया गया। पश्चिमी कोसी नहर का आधुनिकीकरण और नया रिंग रोड शामिल किया गया है। अमृत सरोवर व मिथिला हाट का विकास शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण के लिए जीविका दीदियों को उद्योग के लिए 10 हजार की मदद और आगे 2 लाख तक की सहायता का प्रावधान किया गया।



