
जनादेश का अपमान करने वाली भाजपा को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगीः कृष्ण कांत झा गुड्डू
मधुबनी- 07 मार्च। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव सह वरिष्ठ नेता कृष्णकांत झा गुड्डू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व और चेहरे पर चुनाव लड़कर जनता से जनादेश प्राप्त किया था। परंतू आज उसी नेतृत्व को कमजोर और अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का नहीं,बल्कि बिहार की जनता के जनादेश, लोकतांत्रिक मूल्यों और राज्य के स्वाभिमान का अपमान है। जनता ने जिस नेतृत्व पर विश्वास कर वोट दिया,उसे दरकिनार कर सत्ता की राजनीति करना लोकतंत्र की भावना के विरुद्ध है।
श्री झा ने कहा कि बिहार की जागरूक जनता इस प्रकार के राजनीतिक क्रियाकलाप को कभी स्वीकार नहीं करेगी और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वाेपरि होता है और उसका सम्मान करना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।



