
सामाजिक समन्वय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कार्य विभाजन की हुई घोषणा
मधुबनी- 04 मार्च। राष्ट्रीय एकता, शिक्षा, स्वास्थ्य को धरातल पर उतारने को संकल्पित सामाजिक समन्वय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कार्य-विभाजन आधिकारिक घोषणा की गई। जानकारी के अनुसार सामाजिक समन्वय मंच की मजबूती, अनुशासन और सेवा कार्यों में गति लाने हेतु राष्ट्रीय कार्यकारिणी के उत्तरदायित्वों का औपचारिक जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें संगठन के विजन और भविष्य की नीतियों का निर्धारण,महत्वपूर्ण निर्णयों पर अंतिम स्वीकृति और राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने की जिम्मेदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतिक मिश्रा को दी गई। वहीं, प्रशासनिक कार्यों का संचालन, समय-समय पर बैठकों का आयोजन, प्रगति की समीक्षा और अध्यक्ष को साप्ताहिक रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सचिव शिवसागर यादव को दी गई।
संगठन का विस्तार, सदस्यता, जिला स्तर पर इकाईयों का गठन, सामाजिक और जमीनी कार्यक्रमों की योजना तैयार करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय प्रवक्ता गिरिजा नंद झा, संगठन की विचारधारा और कार्यों को मीडिया, प्रेस और सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने, मंच के आधिकारिक बयानों और प्रेस विज्ञप्तियों का प्रबंधन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विक्की झा को सौंपी गई है।



