
MADHUBANI: रंगों का त्योहार होली, भाईचारा और खुशियों का उत्सव
मधुबनी- 28 फरवरी। शहर के सुभाष चौक स्थित आरके गार्डन में अखिल भारतीय तुरहा कल्याण मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि रंग हमारे जीवन के हरेक पहलुओं से जुड़ा है। होली, भाईचारे अच्छाई और खुशियों का पर्व है। चहुंओर माहौल खुशनुमा रहता है। मन एक नई ऊर्जा से खुद को भर रही होती है। होली पर प्रयोग होने वाला रंग हमारी आँखों को आकर्षित करते हैं बल्कि हमारी आत्मा और मन को भी लुभाते हैं। होली के रंगों का हमारे जीवन पर अद्भुत प्रभाव है। प्रह्लाद पूर्वे ने कहा कि होली के चटक रंग ऊर्जा, जीवंतता और आनंद के सूचक होते हैं। रंगों के माध्यम से जीवन में एकता और दिव्य प्रेम को भरने का उत्सव है। होली मानसिक शुद्धि और आत्म-जागरूकता के उच्च स्तर की ओर ले जाता है। होलिका दहन नकारात्मक विचारों को अग्नि में स्वाहा (जलाने) करने की प्रक्रिया है। ताकि मन शुद्ध हो सके। होली बाहरी मतभेदों को मिटाकर एकता का संदेश देते हैं। होली भक्त प्रह्लाद की कथा हमें याद दिलाती है कि अटूट आस्था और धर्म के मार्ग पर चलने वालों की हमेशा जीत होती है। यह त्योहार पुरानी पहचान और विकारों को छोड़कर नए, पवित्र जीवन की शुरुआत करने का अवसर है। अज्ञान और विकारों को मिटाकर ज्ञान और प्रेम के रंग से सराबोर होने का पर्व है। मंच संचालन विजय घनश्याम ने किया! समारोह में अशोक साह, जुगेश्वर साह, पिंटूजी, कुशेश्वर साह, राकेश यादव, शिव कुमार, गोलू, महेश कुमार, राजू कुमार सहित अन्य ने हिस्सा लिया।



