
MADHUBANI: ट्रॉली बैंड से नाजायज वसूली पर कार्रवाई की मांग
मधुबनी- 23 फरवरी। मधुबनी कलाकार ट्रॉली संघ की एक बैठक शहर के गंगासागर चौक स्थित पंचदेव यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलाकारों ने कहा कि ट्रॉली बैंड चलाते है। जिसमें विभिन्न वाद्य यंत्रों द्वारा गाना बजाना होता है। जिसमें डीजे का प्रयोग नहीः किया जाता है। जबकि प्रशासन द्वारा बेवजह ट्रॉली को रोककर जुर्माना के नाम पर नाजायज राशि की उगाही किया जा रहा है। जिसके चलते कलाकारों की परेशानी बढ़ गई है। इससे कलाकारों को आर्थिक क्षति हो रही है। परिवार चलाना दूभर होने लगा है। वक्ताओं ने कहा कि विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों पर ट्रॉली से अपने
परिवार का भरण-पोषण करने वाले कलाकारों के रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। ट्रॉली का संचालन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके लिए प्रशासन को समुचित ढंग से विचार करते हुए पुलिस द्वारा किए जा रहे नाजायज वसूली को रोक लगाया जाना चाहिए। ऐसे पुलिस को चिन्हित कर कार्रवाई किया जाना चाहिए। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मी साह, कोषाध्यक्ष पप्पू नायक, राजू कुमार राज, सुरेश कुमार, लड्डू कुमार, उमेश भंडारी, जयप्रकाश यादव, नागेंद्र बैठा सहित अन्य ने हिस्सा लिया।



