भारत

भारत-ब्राजील के बीच डाक क्षेत्र में समझौता

नई दिल्ली- 22 फरवरी। भारत और ब्राजील ने डाक क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। संचार मंत्रालय ने इसे दोनों देशों के बीच डाक सेवाओं, डिजिटल परिवर्तन और समावेशी सेवा वितरण में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और ब्राजील के संचार मंत्री फ्रेडरिको डी सिकेरा फिल्हो ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया।

समझौता ज्ञापन में सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान, डिजिटल परिवर्तन, सार्वभौमिक सेवा, क्षमता निर्माण, संयुक्त परियोजनाएं, वैश्विक समन्वय और दक्षिण-दक्षिण सहयोग करने का प्रावधान शामिल है। यह समझौता प्रारंभ में पांच वर्षों की अवधि के लिए लागू रहेगा। इसमें स्वतः नवीनीकरण का प्रावधान होगा और इसे दोनों देशों के कानूनों तथा विनियमों के अनुसार कार्यान्वित किया जाएगा।

यह रणनीतिक साझेदारी न केवल भारत और ब्राजील के डाक नेटवर्क को आधुनिक बनाएगी, बल्कि वैश्विक दक्षिण के दो प्रमुख देशों के रूप में उनके बीच आर्थिक और सामाजिक संबंधों को भी प्रगाढ़ करेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button