भारत

मुंबई के कई इलाकों में जल संकट

मुंबई- 08 फरवरी। मुंबई पूर्वी उपनगर के एम पूर्व और एम पश्चिम विभाग में पानी की सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसलिए मुंबई मनपा ने इन विभागों के कई हिस्सों में काम के दौरान पानी आपूर्ति बंद रखने का फैसला किया है। यह मरम्मत कार्य गुरुवार 12 फरवरी की रात 2 बजे से शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 की सुबह 8 बजे तक चलेगा। इस क्षेत्र में मानखुर्द, गोवंडी, शिवाजी नगर, देवनार और चेंबूर के कई इलाके आते हैं।

मुंबई मनपा ने इस दिन पानी के संयमित इस्तेमाल और पानी बचाकर रखने की अपील जनता से की है। एम पूर्व के वार्ड नंबर 146, 147, 148) और एम पश्चिम के वार्ड नंबर 154 व 155 में कुल 30 घंटे के लिए पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी. मनपा अधिकारियों के अनुसार एम पूर्व और एम पश्चिम विभाग में पानी की सप्लाई बढ़ाने के लिए, तुर्भे लो-लेवल जलाशय में 1200 मिमी डायमीटर के इनलेट वॉटर पाइप पर 1200 मिमी डायमीटर का गेट लगाया जाएगा। साथ ही, तुर्भे लो-लेवल जलाशय को पानी सप्लाई करने वाले 1200 मिमी डायमीटर के इनलेट वॉटर पाइप को टनल शाफ्ट से जोड़ने के लिए 1200 मिमी डायमीटर का वॉटर कनेक्शन लगाया जाएगा। सावधानी के तौर पर अगले 3 दिनों तक पानी उबालकर और छानकर पीने की सलाह दी गई है।

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी—

एम पूर्व विभाग- एचपीसीएल, रिफाइनरी, एचपीसीएल. कॉलोनी, वरुण बेवरेजेज, बीएआरसी, गवनपाड़ा, इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड, बीपीसीएल कॉलोनी, टाटा कॉलोनी, नित्यानंद बाग, राणे चॉल, आरसीएफ कॉलोनी, ओल्ड रिफाइनरी एरिया, भारत नगर, जे. प्लॉट, हाशु आडवाणी नगर, अनिक गांव, एमएसीबी कॉलोनी, सह्याद्री नगर, आरएनए उद्यान, म्हाडा कॉलोनी, रॉकलाइन बिल्डिंग्स, विष्णु नगर, वीडियोकॉन बिल्डिंग्स, एसजी केमिकल बिल्डिंग, प्रयागनगर, ओम-गणेश नगर, राहुल नगर, अशोक नगर में पानी सप्लाई बंद रहेगी।

एम पश्चिम विभाग- बीपीटी, टाटा, बीपीसीएल, माहुल विलेज, मारवली चर्च, माहुल एसआरए, फारूक गली, आरसी. मार्ग, सिंधी सोसाइटी, एसआरए बिल्डिंग्स, वाशी नाका, अंबा पाड़ा, जीजामाता नगर, वित्तसंचयन, सैलिला रामटेकडी, तोलाराम टावर, चेंबूर कैंप, गणेश नगर, अशोक नगर, कोंकण नगर, वाशीगांव, म्हाडा बिल्डिंग्स, मुकुंद नगर एसआरए, लक्ष्मी नगर, मितुल एन्क्लेव, मैसूर कॉलोनी, एमएस बिल्डिंग्स, विजय नगर, आरसी मार्ग में पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button