
डीएपी की किल्लत एवं कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेस ने कृषि मंत्री का पुतला फुंका
मधुबनी-24 दिसंबर। बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को मधुबनी जिला किसान कांग्रेस द्वारा डीएपी की किल्लत एवं कालाबाजारी के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला गया। तथा कृषि मंत्री का पुतला दहन किया गया। पार्टी कार्यालय से शुरू होकर प्रतिरोध मार्च कचहरी मोड़ पर जाकर सभा में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा बिहार में डीएपी यूरिया के बिना ही किसान को रबी की फसल की बुआई करने पर मजबूर होना पड़ा है। 12 सौ रुपए का डीएपी 22 सौ रुपैया में भी बाजार में नहीं मिल रहा है। धान की खरीद नहीं किए जाने के कारण किसानों को 1200 रुपैया में बेचने पर मजबूर है। कहा कि यह सांकेतिक रूप से यह कार्यक्रम किया गया है,आगे आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा की किसानों के साथ हो रहे नाइंसाफी को हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते है,हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। बिहार कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अमानुल्लाह खान ने कहा कि किसानों को मजबूत किए बिना देश को मजबूत नहीं किया जा सकता। आज किसानों के साथ जो नाइंसाफी हो रही है,उसके खिलाफ हम सभी कांग्रेस जन एकजुट हैं। कांग्रेस नेता मो शब्बीर ने कहा कि खाद की कालाबाजारी और तस्करी के कारण किसान परेशान और हलकन है।
मौके मोहम्मद जैदी,नुरुल होदा,चंद्र झा,विनय झा,कौशल किशोर चैधरी,मोहन मिश्र,रंजीत कुमार मिश्र,सुरेश चंद्र झा रमन,मो मुस्तफा,मो अत्ताउल्लाह,मो कलाम,महेश दास,मो सकुर,मनोज यादव,शशि भूषण चैधरी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।



